फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के खुले गेट ने तोड़ा सिग्नल, रोकी गईं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन

रन थ्रू मालगाड़ी और सुपरफास्ट ट्रेनों को पेपर सिग्नल देकर गुजारा

बरेली। मालगाड़ी के खुले हुए गेट ने एक बार फिर सिग्नल तोड़ दिया। ट्रेन होम सिग्नल तोड़ती हुई आगे बढ़ गई। इसके बाद अप लाइन (मुरादाबाद से लखनऊ) का रेल यातायात साढ़े आठ घंटे प्रभावित रहा। रन थ्रू मालगाड़ी और सुपरफास्ट ट्रेनों को पेपर सिग्नल देकर चलाया गया। जम्मूवती-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत करीब आधा दर्जन मालगाड़ियों को रोककर गुजारा गया।
विज्ञापन

मालगाड़ी के खुले हुए गेट से कई घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके रेलवे के अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। रविवार रात डेढ़ बजे मुरादाबाद से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के खुले हुए गेट से लाइन नंबर दो का होम सिग्नल क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मालगाड़ी का लोको पायलट ट्रेन लेकर आगे चला गया। गार्ड ने वॉकी टॉकी से रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को सूचना दी, जिसके बाद पेपर सिग्नल देकर ट्रेनों को गुजारा गया। सबसे ज्यादा दिक्कत जंक्शन पर न रुकने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों और मालगाड़ी को हुई। सिग्नल डाउन न होने से सभी ट्रेनों को जंक्शन पर रोककर आगे बढ़ाया गया। इंजीनियरिंग अनुभाग की टीम ने सुबह आठ बजे सिग्नल की मरम्मत करके रेल यातायात सुचारु किया। इससे पहले भी मालगाड़ी ने लाइन नंबर तीन का सिग्नल तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें