फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से मिलकर लौटे सरताज से सीएमओ ने बुलाकर पूछा-आपकी तबीयत तो ठीक है

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दीवानखाने के मतलूब हुसैन तो आयुष्मान कार्ड के साथ अस्पतालों में चक्कर काटते-काटते जन्नतनशीन हो गए लेकिन आयुष्मान योजना के दम पर कैंसर को हराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर लौटे सरताज की मिजाजपुर्सी में अब अफसर भी जुट गए हैं। शनिवार को सीएमओ ने सरताज को बुलाकर उनकी तबीयत की जानकारी ली। पीएम से क्या बातचीत हुई, यह भी पूछा।
विज्ञापन

सराय खाम के सरताज को पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली बुलाया था। सरताज दो दिन पहले दिल्ली से लौटे तो स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने भी उन्हें न्योता भेज दिया। शनिवार को वह सीएमओ के कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने उनसे प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बारे में पूछा। सरताज ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनकी तबीयत के साथ बरेली में योजना की भी जानकारी ली। इसके बाद सीएमओ ने सरताज से उनकी तबीयत के बारे में पूछा। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि आयुष्मान योजना संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाता है। हालांकि अस्पताल सहयोग नहीं कर रहे, ज्यादा दबाव बनाने पर वे पैनल से हटने की बात करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें