फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री रोड बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के बाद बनी इज्जतनगर की सेकेंड एंट्री वाली सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। मामूली बारिश होने पर ही गड्ढों में कई दिनों तक पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

अंडरपास बनने की वजह से आईवीआरआई रोड से आने वाले लोगों के लिए यह रास्ता एक तरह से बंद हो चुका है। बाइक सवार तो किसी तरह से निकल आते हैं, लेकिन कार, ई-रिक्शा आदि का निकलना मुश्किल हो जाता है। यही स्थिति कुदेशिया रेलवे क्रॉसिंग से आने वाली सड़क की है। रेलवे की इस रोड पर पहुंचते ही पता ही नहीं लगता कि सड़क में गड्ढा कहां पर है। कई बार सेकेंड एंट्री से आने वाला ई-रिक्शा पलटने से सवारियां तक घायल हो चुकी हैं।
आमतौर पर कुदेशिया रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लोगों की इज्जतनगर स्टेशन से चलने वाली ट्रेन छूट जाती थी। जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के बाद इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग अनुभाग ने सेकेंड एंट्री बनाई। इससे राजेंद्र नगर, डेलापीर, सनसिटी, नार्थ सिटी, शहामतगंज, मॉडल टाउन, प्रेमनगर आदि क्षेत्रों के लोगों को काफी रेलवे फाटक पार करने के झंझट से मुक्ति मिली। रेलवे ने रिजर्वेशन आफिस और साधारण टिकट का एक काउंटर भी सेकेंड एंट्री की ओर शिफ्ट कर दिया। रेलवे एप्रोच रोड पर कोई ध्यान नहीं दिया। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि दो महीने से सड़क बनाने का काम चल रहा है। काम कितने दिन तक और चलेगा, यह पता नहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें