फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहा श्मशान भूमि रेलवे क्रॉसिंग, मढ़ीनाथ पुलिया और कटघर से गुजरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिटी श्मशान भूमि का रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से लोगों को सुबह आफिस और अन्य कामों के लिए कटघर रेलवे क्रॉसिंग और मढ़ीनाथ पुलिया से होकर गुजरना पड़ा। सुबह और शाम को जाम की स्थिति रही, लेकिन ट्रैफिक पुलिस होने से ज्यादा देर जाम नहीं लग सका। रेलवे क्रॉसिंग रविवार शाम तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

श्मशान भूमि रेलवे क्रॉसिंग ट्रैक की मरम्मत के चलते छह से नौ सितंबर तक बंद रहेगी। शुक्रवार सुबह आठ बजे से रेलवे क्रॉसिंग को गिट्टी बिछाने और पटरियों की मरम्मत के चलते बंद कर दिया गया। सुबह बाकरगंज के लोगों ने समाचार पत्र पढ़कर अपने वाहन क्रॉसिंग के पार आकर किला क्षेत्र में रिश्तेदारों और जान पहचान वालों के घरों पर खड़े कर दिए। इसके बाद लोग मढ़ीनाथ पुलिया और कटघर रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए शहर की ओर आए। दोनों जगहों पर सुबह और शाम को जाम की स्थिति हुई, लेकिन ट्रैफिक पुलिस होने से जाम नहीं लग सका। सबसे ज्यादा दिक्कत किला रेलवे क्रॉसिंग पर हुई।
इज्जतनगर मंडल की ट्रेनों को गुजारने के लिए फाटक कई बार खुला बंद हुआ। जिससे कटघर की आरे से आने वाले ट्रैफिक से राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। यह स्थिति रविवार तक रहेगी। सबसे ज्यादा दिक्कत अंतिम संस्कार के लिए शवों को ले जाने में हुई। लोगों ने शव वाहन को क्रॉसिंग से पहले ही रोक दिया, उसके बाद पैदल शव को श्मशान भूमि तक ले जाना पड़ा। पटरियों पर काम करने के दौरान ट्रेनों को कॉशन पर गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें