फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रासंगिक थी और रहेगी कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की परिकल्पना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महान उपन्यासकार और कहानीकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर बुधवार को शहर की कई सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें अखिल भारतीय मानवाधिकार मिशन ने कवि सम्मेलन आयोजित करके मुंशी प्रेमचंद को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इसमें मुरादाबाद से आए कवि रामवीर सिंह वीर ने रचना प्रस्तुत करके समा बांधा। इस मौके पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व एमएलसी रमेश विकट को साहित्य शिरोमणि, ऋषि कुमार शर्मा को शिखर सम्मान, सुरेंद्र बीनू सिंहा को मानव सेवा शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

संकल्प संस्था की ओर से आयोजित गोष्ठी में प्रेमचंद की कहानियों की प्रासंगिकता पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। संस्था अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा और जिला विज्ञान क्लब के अध्यक्ष डॉ. रवि प्रकाश ने उनकी कहानियों को मानवीय संवदेनाओं का केंद्र बताया। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के कार्यक्रम में गोरखपुर से आए मुख्य अतिथि विनोद राय ने मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व, कृतित्व की जानकारी दी। यहां संस्था अध्यक्ष जेसी पालीवाल मौजूद रहे। मानव सेवा क्लब ने एक स्कूल में ‘प्रेमचंद हमें क्यों अच्छे लगते हैं’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई। जूनियर वर्ग में 8वीं की प्रतिष्ठा मिश्रा प्रथम, समृद्धि द्वितीय, पल्लवी तृतीय, सीनियर वर्ग में 10वीं की पारूल सिंह, करन गौतम दूसरे, प्रज्ञा चौरसिया तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को 1100 रुपये की छात्रवृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें