बरेली। जंक्शन पर एक और महिला स्टेशन मास्टर की तैनाती हुई है। चंदौसी से ट्रेनिंग करके सुभाषनगर की रूबल ने ट्रेनों का संचालन भी शुरू करा दिया। अब जंक्शन पर दो महिला स्टेशन मास्टरों तैनाती हो गई है। अभी जंक्शन पर केवल पुरुष स्टेशन मास्टरों की तैनाती होती है। रेलवे ने मुरादाबाद मंडल के शाहजहांपुर, बरेली, देहरादून, हरिद्वार और मुरादाबाद महिला स्टेशन मास्टरों की तैनाती गई है। जंक्शन पर रोजाना करीब 175 ट्रेनें आवागमन करती हैं। गौरतलब है कि जयपुर डिवीजन का गांधी नगर देश का एकमात्र स्टेशन है जहां केवल महिला स्टाफ ही तैनात है।