बरेली। यहां से हज पर रवाना होने वालों में इस बार अरबिया काशीफुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती मोहम्मद मियां कासमी अपनी पत्नी के साथ हज अदा करने गए हैं। उनके रवाना होने से पहले मदरसा परिसर में मोहम्मद मियां के सम्मान में जश्न का आयोजन किया गया। लोगों ने हज सफर के लिए उन्हें मुबारकबाद देते हुए दुआओं की इल्तिजा की। इसी तरह कैंट के एमईएस से अवकाश प्राप्त अधिकारी समशुल हक पत्नी रेहाना बी, शहर के रेती से इरफान, खालिद रहमान, आजम नगर के वाजिद अली, फरहत जहां आदि भी रवाना हो चुके हैं।