फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी आईडी पर ई टिकट की ब्लैक मार्केटिंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर मंडल में इंटरनेट कैफे और ट्रेवल एजेंसियों से निजी आईडी पर तत्काल और ई टिकट की ब्लैक मार्केटिंग का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। आरपीएफ की सीआईबी (क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच) ने शाहदाना में रियान टूर एंड ट्रेवल्स पर छापा मारकर ई-टिकट और रुपये बरामद कर संचालक को गिरफ्तार किया। संचालक बिना लाइसेंस के निजी आईडी पर ई टिकट बनाकर उन्हें ब्लैक में बेचता था। उसके खिलाफ सिटी स्टेशन के आरपीएफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में भी आरपीएफ ने इंटरनेट कैफे पर छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बारादरी में मोहल्ला शाहदाना स्थित रियान टूर एंड ट्रेवल्स पर लंबे समय से निजी आईडी पर तत्काल और ई टिकट की ब्लैक मार्केटिंग का धंधा चल रहा था। प्रतिदिन यहां अवैध तरीके से हजारों रुपये के टिकट बेचे जाते थे, जिससे इज्जतनगर रेलवे का राजस्व का खासा नुकसान हो रहा था। सटीक सूचना के आधार पर सोमवार को इज्जतनगर मंडल की आरपीएफ सीआईबी के इंस्पेक्टर मयंक चौधरी, एसआई कृष्ण जोशी, ब्रज मोहन शर्मा, हेमंत कुमार, ज्ञान सिंह ने रियान टूर एंड ट्रेवल्स पर छापा मारकर उसके मालिक शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया। उस समय ट्रेवल एजेंसी मालिक पर्सनल आईडी पर ई-टिकट निकाल रहा था, जिसे टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। मौके से करीब नौ हजार रुपये के नौ ई-टिकट, एक तत्काल टिकट और 8,722 रुपये बरामद किए गए। मयंक चौधरी ने बताया कि शाहरुख लंबे समय से पर्सनल आईडी पर टिकट बेचकर लाखों रुपये का मुनाफा कमा चुका है। यहां पर तत्काल टिकट के साथ ही प्रीमियम टिकट भी बनाकर बेचे जाते थे। शाहरुख के खिलाफ सिटी स्टेशन आरपीएफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, आरपीएफ की दूसरी टीम ने उत्तरखंड के ऊधमसिंह नगर में अग्रवाल कम्युनिकेशन पर छापा मारकर देवेंद्र कुमार गोयल को टिकट बनाते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 8,500 रुपये के तत्काल टिकट और नकदी बरामद हुई। इसके खिलाफ ऊधमसिंह नगर आरपीएफ थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इस टीम में एसआई आरके भारद्वाज, कांस्टेबल गोपाल विश्वास, नरेंद्र सिंह शामिल रहे।

कंप्यूटर, प्रिंटर भी जब्त
आरपीएफ टीम ने दोनों ही जगह कार्रवाई के दौरान मौके पर मिले कंप्यूटर, प्रिंटर आदि को भी जब्त कर लिया है। आरपीएफ ने बताया कि इन उपकरणों को मुकदमे के ट्रायल के दौरान कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बाबुओं की मिलीभगत से स्टेशन पर भी गोलमाल
कैफे संचालक ही नहीं कुछ बुकिंग क्लर्क भी दलालों से सांठगांठ कर तत्काल और ई टिकट की ब्लैक मार्केटिंग का खेल कर रहे हैं। पिछले सप्ताह बदायूं के उझानी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सीआईबी ने दो दलाल पकड़े थे। जांच के दौरान दलालों से रेलवे के बुकिंग क्लर्क की संलिप्तता के सबूत मिले थे। इस बुकिंग क्लर्क के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।

विभाग में सांठगांठ से टिकट कंफर्म कराने खेल
करीब चार महीने पहले सीआईबी ने एयरफोर्स गेट स्थित इंटरनेट कैफे पर छापा मारा था। आरपीएफ की छानबीन में सामने आया कि पकड़ा गया कैफे संचालक डीआरएम ऑफिस में कार्यरत रहे रेलवे कर्मी का बेटा है। डीआरएम ऑफिस में वह अपने पिता के संबंधों का इस्तेमाल कर कोटे से टिकट कंफर्म कराकर मोटी कमाई करता था।
विज्ञापन


पहले भी पकड़ी टिकट की कालाबाजारी
पांच जनवरी 19---ऊधमसिंह नगर में ऋषि सक्सेना के हंस ट्रेवल्स कैफे पर छापा। तीन ई-टिकट और 4,720 रुपये बरामद
दस अप्रैल 19----हल्द्वानी के ग्लोबल होलीडेज ओम कंप्यूटर के दीपक कुमार गिरफ्तार। सात ई-टिकट और 13,363 रुपये बरामद
14 अप्रैल 19----खटीमा के नूरी ट्रेवल्स के शेख मुहम्मद गिरफ्तार। 13 ई-टिकट और 35,586 रुपये बरामद।
31 मई 19----श्यामगंज रिजर्वेशन आफिस पर विनय कुमार गिरफ्तार। 13 ई-टिकट और 13,535 रुपये बरामद।
13 जून ------कालाडूंगी रोड हल्द्वानी स्थित कैफे से मानवेंद्र सिंह चौहान गिरफ्तार। एक ई-टिकट और 2,100 रुपये बरामद।
13 जून-------ऊधम सिंह नगर में वैली साइबर कैफे से मनोज छाबड़ा गिरफ्तार। दो ई-टिकट और 2,470 रुपये बरामद।
13 जून------ऊधमसिंह नगर में अलीशा साइबर कैफे से शब्बीर अहमद गिरफ्तार। दो ई-टिकट और 1,125 रुपये बरामद।
पांच जुलाई----बदायूं के आसिफ और मन्नान गिरफ्तार। उनके कैफे से तीन ई-टिकट और 9,990 रुपये बरामद।
सात जुलाई----ऊधम सिंह नगर के साइबर वर्ल्ड कैफे से मनीष गोयल गिरफ्तार। छह ई-टिकट और 9,755 रुपये बरामद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें