बरेली। आखिर बरेली दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोचों में ऐसा क्या हुआ है कि मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम कोचों को चेक करने के लिए आधी रात में जंक्शन पहुंचेंगे। सूत्रों का कहना है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस में ऐसे कोच लगे हैं जिनकी आयु पूरी होने में दो तीन साल ही बचे हैं।
मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम आधी रात के बाद बरेली दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोचों का निरीक्षण करेंगे। डीआरएम तरुण प्रकाश नौचंदी एक्सप्रेस से रात डेढ़ बजे जंक्शन पहुंचेंगे। वह रात में ही पुरानी वाशिंग लाइन जाएंगे। सभी कोचों का निरीक्षण करने के बाद सुबह आठ बजे वह चंदौसी होते हुए बरेली मुरादाबाद पैसेंजर से विंडो निरीक्षण करते हुए मुरादाबाद जाएंगे। उनके साथ इंजीनियरिंग, मेकेनिकल, आपरेटिंग और कमर्शियल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। रेलवे के मानकों की मानें तो एक कोच 25 साल चलने के बाद स्क्रैप में डाल दिया जाता है। सूत्रों का कहना है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस में ऐसे कोच लगाए गए हैं जो दो-तीन साल में कंडम हो जाएंगे। कुछ दिनों से यात्रियों का कहना था कि ट्रेन स्पीड में चलते ही कुछ कोचों में आवाज भी होती ह,ै जिससे कोच डिरेल होने की आशंका रहती है। यही जानने के लिए डीआरएम तरुण प्रकाश मंडलीय अधिकारियों के अमले के साथ जंक्शन पहुंचेंगे।