बरेली। नार्दन रेलवे के तिलक ब्रिज स्टेशन पर नान इंटर लॉकिंग काम शुरू होने से इज्जतनगर मंडल की काठगोदाम दिल्ली उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) और रामनगर दिल्ली एक्सप्रेस (25035/25036) 20 और 21 जुलाई को रद्द रहेंगी। दोनों ट्रेनें काठगोदाम से चलकर हल्द्वानी, लालकुआं, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचती हैं।