जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ( 01701) सुबह 8.38 बजे
हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस (12369) सुबह 11.18 बजे
वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस जनता एक्सप्रेस (14265) रात 8.58 बजे
हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस (13009) रात 10.22 बजे
बरेली। रेलवे ने जबलपुर से हरिद्वार तक साप्ताहिक ट्रेन चलाकर शहर के यात्रियों को एक तोहफा दिया है। यह साप्ताहिक ट्रेन जबलपुर से बृहस्पतिवार को जंक्शन आएगी। ट्रेन 26 दिसंबर तक साप्ताहिक ट्रेन के तौर पर चलेगी। आमदनी ठीकठाक हुई तो ट्रेन को नियमित किया जाएगा। फिलहाल बृहस्पतिवार को यात्रियों के हरिद्वार जाने को पांच ट्रेनें उपलब्ध होंगी।
सूत्रों की मानें तो हर बुधवार को दोपहर सवा तीन बजे ट्रेन जबलपुर से चित्रकूट धाम, बांदा, भरुआ सुमेरपुर, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग जंक्शन, सिंधौली, सीतापुर, सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर होते हुए सुबह सात बजे जंक्शन पहुंचकर मुरादाबाद, लक्सर होते हुए दोपहर 12:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। दो घंटे रुकने के बाद ट्रेन दोपहर 2:45 बजे हरिद्वार से चलकर रात आठ बजे जंक्शन और अगले दिन दोपहर 12:25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। ट्रेन में एक एसी सेकेंड, तीन एसी थर्ड, आठ स्लीपर और चार साधारण कोच होंगे।