फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर ‘नो बिल, नो पेमेंट’ अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर ‘नो बिल, नो पेमेंट’ अभियान मंगलवार से शुरू होगा। लगातार अवैध वसूली की खबरें आने पर मुरादाबाद मंडल ने 16 से 23 जुलाई तक अभियान शुरू करने का आदेश दिया है। सभी चीजों की मूल्य सूची वेंडरों के स्टाल पर लगा दी गई है। बिल न देने पर स्टाल के ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। अभियान का नाम ‘नो बिल, नो पेमेंट’ होगा। मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि डिवीजन के सभी स्टेशनों पर पंपलेट लगवा दिए गए हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि खाना लेने के बाद वह पेमेंट के लिए बिल जरूर लें, जिससे उनसे अवैध वसूली न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें