फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ जाने वाली ट्रेनें और रोडवेज बसें देरी से चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रविवार का दिन यात्रियों के लिए काफी खराब गुजरा। लखनऊ से गाजियाबाद और सहारनपुर तक रेलवे के ब्लॉक और रोडवेज बसों के बीसलपुर होते बरेली पहुंचने से यात्रियों को परेशानी के साथ-साथ रुपये भी अधिक खर्च करने पड़े। लखनऊ से आने वाली ट्रेनें भी तीन से चार घंटे तक लेट रहीं। वाराणसी एक्सप्रेस के न आने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार को इंजीनियरिंग अनुभाग ने सुबह दस से शाम पांच बजे तक ब्लॉक लेकर जर्जर पटरियों, स्लीपर और ओएचई लाइन की मरम्मत की। इस दौरान लखनऊ की ओर से आने वाली कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, डिब्रूगढ़-लालगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस चार, सहरसा अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस दो, दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस चार, हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। दूसरी ओर डाउन लाइन (मुरादाबाद से लखनऊ) की पंजाब मेल, किसान एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें 15 से 20 मिनट तक की देरी से जंक्शन से गुजरीं। वाराणसी बरेली एक्सप्रेस के न चलने से सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे-छोटे स्टेशन के यात्रियों को हुई। इस ट्रेन से छोटे स्टेशनों पर आने जाने वाले यात्रियों का बड़ा तबका जुड़ा हुआ है। ब्लॉक की वजह से ट्रेन को बरेली-लखनऊ के बीच रद्द कर दिया गया। वाराणसी बरेली एक्सप्रेस बरेली न आकर लखनऊ से ही वापस वाराणसी को चलाई गई।

हुलास नगरा क्रॉसिंग बंद रहने से बस यात्री भी रहे परेशान
हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से रोडवेज के यात्री भी परेशान हुए। यह क्रॉसिंग सोमवार और मंगलवार को भी बंद रहेगी, जिसके चलते बसें बरेली से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर गईं, जबकि शाहजहांपुर से खैरपुर, बोरी सिमराबोरी होते हुए बरेली पहुंचीं। ऐसे में यात्रियों को अधिक रुपये देने पड़े, वहीं उनका समय भी ज्यादा खर्च हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें