फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक संघ ने फूंका निजीकरण का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने निजीकरण का पुतला फूंककर सात उत्पादन यूनिटों को निजी हाथों में देने का विरोध किया। श्रमिक संघ ने रेलवे वर्कशाप से डीआरएम ऑफिस तक जुलूस निकाला। डीआरएम ऑफिस में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्कशाप में ठेका प्रथम चरण पर है। श्रमिक संघ ने शुरू से ही ठेका प्रथा का विरोध किया लेकिन कुछ फेडरेशन की वजह से विरोध परवान नहीं चढ़ सका। कहा कि 1991 में 40 उत्पादन इकाइयां थीं, जो धीरे-धीरे आईआरसीटीसी, राइट्स, कोंकण रेलवे आदि को बेच दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ यूनियनों की वजह से रेल कर्मचारियों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। सभा में मोहम्मद नईम, विजय लाल, रोहित कुमार, नईम, मोहसिन खान, धन कुमार, दल सिंगार, पुष्पेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें