फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदारों से खाली कराए रेलवे के आवास, कई को दिए नोटिस

विज्ञापन
न्यू मॉडल कॉलोनी से निकाले गए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रेलकर्मियों के आवास और अधिकारियों के आउट हाउस में जमे थे किरायेदार, खाली कराकर किया सील

बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल की कॉलोनियों में अवैध रूप से रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। आउट हाउस में रहने वाले लोगों का सामान बाहर निकालकर क्वार्टर को सील कर दिया गया। साथ ही इन्हें किराये पर देने वाले रेलवे कर्मचारियों को भी नोटिस दिया गया है। अचानक शुरू हुए अभियान से अनधिकृत लोगों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

रेलवे कालोनी में अवैध रूप से काफी लोग रहते हैं। ये आवास जिन कर्मचारियों के नाम पर आवंटित हैं, उन्होंने तबादला होने के बाद इन्हें बाहरी व्यक्तियों को किराये पर दे दिया। इज्जतनगर मंडल की न्यू मॉडल रेलवे कालोनी, अधिकारियों के आउट हाउस में ऐसे कई लोग अनधिकृत तरीके से रह रहे थे। इस पर बृहस्पतिवार को आरपीएफ, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल अनुभाग के अधिकारियों ने इनके खिलाफ सुबह दस से शाम छह बजे तक अभियान चलाया। पूछताछ में सामने आया कि इंजीनियरिंग अनुभाग की मिलीभगत से एक रेल कर्मचारी ने दो आवास अपने नाम आवंटित करा रखे हैं, एक में खुद रहता है और दूसरा किराये पर दे दिया है। इसको लेकर सात कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है। इसके बाद टीम अधिकारियों के बंगलों पर पहुंची। वहां आउट हाउस में बाहर के लोगों ने कब्जा कर रखा था, जो मुफ्त का बिजली और पानी प्रयोग कर रहे थे। सामान निकालकर उन्हें भी खदेड़ दिया गया। टीम ने बताया कि यह अभियान रोजाना चलेगा। टीम में आरपीएफ इंस्पेक्टर डीएस यादव, इंजीनियरिंग अनुभाग के पीके सक्सेना समेत अन्य विभागों के भी अधिकारी थे।

आवास किराये पर देने वाले कर्मचारियों को नोटिस देने समेत अन्य कार्यवाही की जाएगी। रेलवे आवासों में बाहरी व्यक्ति किसी भी दशा में नहीं रहेंगे। - प्रमोद कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, इज्जतनगर रेल मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें