इतना लगता है सर्विस चार्ज
ट्रेन में टिकट बुक कराने पर आईआरसीटीसी प्रति नॉन एसी टिकट पर 20 और एसी श्रेणी के टिकट की बुकिंग पर 40 रुपये सर्विस चार्ज लेता है। इसके अलावा 18 फीसदी जीएसटी भी वसूला जाता है। अगर टिकट कंफर्म नहीं होता तो तीन से चार दिन में रिफंड कर दिया जाता है, लेकिन जीएसटी और सर्विस चार्ज की कटौती हो जाती है। इसके अलावा कुल किराये की 10 फीसदी कटौती कर ली जाती है।
अगर टिकट कंफर्म है और कोई यात्री 48 घंटे पहले अपना टिकट कैंसिल कराता है तो एसी फर्स्ट क्लास और एग्जीक्यूटिव क्लास के टिकट पर रेलवे 240 रुपये की कटौती करता है। इसी तरह अगर आपका टिकट सेकंड एसी का है तो इसके लिए रेलवे 200 रुपये वसूलता है। तत्काल टिकट लेने पर रेलवे कुल किराये का दोगुना वसूल करता है।