बरेली। जम्मू में पिछले मंगलवार को भूस्खलन के बाद अब तक बरेली होते हुए जम्मू, कटड़ा, ऊधमपुर के लिए ट्रेनों का संचालन सामान्य नहीं हो सका है। इस बीच रविवार को भी 22431-32 सूबेदारानागंज-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 13151-52 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12332-31 जममूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस, 12356 जम्मूतवी-पटना एक्सप्रेस, 14606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस, 14610-09 श्रीमाता वैष्णा देवी कटड़ा-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस निरस्त रही। रविवार को 12237 वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस अंबाला तक चलाई गई और 12238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस को अंबाला से चलाया गया। अंबाला-जम्मूतवी के बीच यह गाड़ी निरस्त रही। संवाद