फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मिठाई कारोबारी के प्रतिष्ठान और कारखाने पर छापेमारी, कब्जे में लिए अभिलेख

Mon, 22 Mar 2021 10:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में वाणिज्य कर विभाग की टीम सोमवार सुबह एक नामी मिठाई कारोबारी के यहां सर्वे को पहुंची। जानकारी मिलने पर बाजार में हड़कंप मच गया। देर शाम तक टीम ने कार्रवाई जारी रखी और संदिग्ध अभिलेख कब्जे में लिए हैं। 
विज्ञापन


विभागीय अफसरों ने बताया कि अभी जांच जारी है इसके बाद पता चल जाएगा कि कितनी टैक्स हेराफेरी की गई है। वाणिज्य कर विभाग ने सोमवार को श्यामगंज स्थित अजंता स्वीट्स दुकान के साथ-साथ डोहरा मार्ग पर फैक्टरी में वाणिज्य कर विभाग की टीमें पहुंची। टीम के साथ पुलिस बल भी था। 

पुलिस को देख कर ग्राहकों में भगदड़ जैसी मच गई, स्टाफ  भी परेशान दिखा। अजंता की फ्रेंचाइजी दुकानों पर भी अफरा तफरी फैल गई। अजंता स्वीट्स के स्वामी अमित आहूजा ने सर्वे में सहयोग करते हुए सभी कारोबार संबंधी अभिलेख  प्रस्तुत कर दिए। देर शाम तक जांच का सिलसिला चलता रहा। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि विभागीय अफसरों ने सर्वे को छापा कार्यवाही के रूप में लेते हुए तमाम संदिग्ध अभिलेख अपने कब्जे में लिए हैं। विभागीय अफसरों ने बताया कि जांच प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी, इसके बाद पता चल पाएगा कि टैक्स में क्या गड़बड़ी हुई है। इसके तहत ही विभाग कार्रवाई करेगा। उधर, बाजार में छापा कार्रवाई की खबर मिलते ही हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें