फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओयो से जुड़े होटल में छापा, पांच लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
आंवला की खबर के दो फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन
आंवला। कई हिंदुवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने बिसौली रोड के पास ओयो से जुड़े एक होटल में छापा मारा। यहां से पुलिस ने दो महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इन पर अश्लील हरकतें करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही होटल पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर पत्र एसडीएम को भेजा है।
विज्ञापन

हिंदुवादी संगठनों के सुनील गुप्ता, अनुपम शंखधार, रामगोपाल, शिवम, हिमांशु आदि ने आरोप लगाया कि गांव कसूमरा के पास एक होटल में लव- जिहाद, देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधि संचालित हो रही है, जिसमें कभी भी माहौल बिगड़ सकता है। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिसौली रोड पर स्थित गांव कसूमरा के पास एक होटल में छापा मारा। यह अश्लील करते हुए पुलिस ने दो महिला और तीन पुरुषों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम धीरज कुमार निवासी ग्राम चूल्हरा, मुजीम खां निवासी ग्राम भिडौरा थाना बिशारतगंज और गोविंद उर्फ हरिशंकर निवासी मोहल्ला ओमनगर निकट मैनपुरी बताया। महिलाओं ने अपने को जिला फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद का बताया। संवाद
-

होटल में संचालित मिलीं अवैध गतिविधियां
इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि होटल में अश्लील हरकतें करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल में अवैध गतिविधियां पाई गई हैं। एसडीएम को रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें