फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ शराब कांड: सुराग तलाशने के लिए फार्मेल्डिहाइड फैक्टरियों में मारे छापे, टीम ने जांचा स्टॉक, आपूर्ति और उपयोग

Tue, 01 Jun 2021 10:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

अलीगढ़ में जहरीली शराब से कई मौतों के बाद पुलिस ने स्याही-सैनिटाइजर फैक्टरी के संचालक विजेंद्र कपूर को गिरफ्तार किया था। उसकी फैक्टरी से 6000 लीटर मिथाइल-इथाइल अल्कोहल जब्त किया गया था।
विज्ञापन
बरेली में छापे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जहरीली शराब कांड के सुराग तलाशने के लिए मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने सीबीगंज और फरीदपुर में फार्मेल्डिहाइड फैक्टरियों में छापा मारा। इस दौरान यहां पर मिथाइल अल्कोहल की आपूर्ति, स्टॉक और उपभोग की जांच की गई, लेकिन कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन


अलीगढ़ में जहरीली शराब से कई मौतों के बाद पुलिस ने स्याही-सैनिटाइजर फैक्टरी के संचालक विजेंद्र कपूर को गिरफ्तार किया था। उसकी फैक्टरी से 6000 लीटर मिथाइल-इथाइल अल्कोहल जब्त किया गया था। पुलिस पूछताछ में विजेंद्र ने यह माल बरेली से आने की बात कही थी। 

अलीगढ़ शराब कांड से बरेली का नाम जुड़ने के बाद सक्रिय हुए आबकारी विभाग ने यहां मिथाइल अल्कोहल का हिसाब-किताब जांचना शुरू कर दिया है। मंगलवार को इंस्पेक्टर विजय यादव के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने फरीदपुर के नवादा वन स्थित भगवती इंडस्ट्रीज और सीबीगंज में मंगलम इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। 
विज्ञापन


इन दोनों फैक्टरियों में मिथाइल अल्कोहल से फार्मेल्डिहाइड बनाने का काम होता है। जांच टीम ने फैक्टरियों में मिथाइल अल्कोहल का स्टॉक जांचने के साथ ही उसकी आपूर्ति और उपभोग की भी जानकारी ली। इसके अलावा चोरी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की। मगर टीम को सब कुछ दुरुस्त मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें