फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने भरे नमूने

विज्ञापन
श्यामगंज स्थित मिठाई की दुकान पर एफएसडीए ने मारा छापा
विज्ञापन
बरेली। मिलावटखोरी रोकने के चल रहे अभियान के तहत शनिवार दोपहर एफएसडीए की टीम ने श्यामगंज बाजार में छापा मारा। टीम ने पीली कोठी के पास मिठाई वाली गली में कई दुकानों से मिठाई और बेसन के सैंपल लिए। टीम के बाजार में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। तमाम व्यापारी दुकानें बंद करके भाग गए। कुछ व्यापारियों ने त्योहार पर सैंपलिंग का विरोध भी किया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर मिलावटखोरी और घटतौली के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शनिवार दोपहर एसीएम रोहित यादव के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने श्यामगंज बाजार में छापा मारा। मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भरने पहुंची टीम पीली कोठी के पास वाली गली में घुस गई और कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान टीम ने यहां दुकानों से तैयार मिठाई और उसमें इस्तेमाल होने वाले बेसन आदि सामग्री के नमूने भरे। इससे व्यापारियों में खलबली मच गई। तमाम दुकानदार दुकानें बंद करके इधर-उधर हो गए। करीब आधा घंटा तक टीम कार्रवाई करती रही। इस बीच व्यापारी नेता छैल बिहारी खंडेलवाल, केके चंदानी, राजकुमार राजपूत, आरिफ कुरैशी आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि त्योहार पर छापे मारना और नमूने भरना व्यापार के हित में नहीं है। इससे व्यापारी के साथ ग्राहकों को भी परेशानी होती है। एसीएम रोहित यादव ने व्यापारियों को समझाया कि शासन के निर्देश पर ही त्योहार पर जनहित में नमूने भरे जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन ने टीम गठित की है। कार्रवाई के दौरान किसी को परेशान करने की मंशा नहीं है। टीम के जाने के बाद व्यापारियों ने दोबारा दुकानें खोल लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें