फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेडिएशन स्कैनिंग से होगा कैंसर का इलाज

Sun, 28 Feb 2016 01:51 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर पूरे विश्व में गंभीर समस्या है। इसके इलाज के लिए रेडिएशन एकमात्र विकल्प है। रेडिएशन स्कैनिंग से कोशिश के डीएनए को देख पाना संभव होगा। इससे कैंसर का इलाज एडवांस और बेहतर तरीके से होगा। भाभा एटॉमिक रिसर्च मुंबई के वैज्ञानिक एवं वर्तमान में राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज के कैंसर रेडिएशन विभाग के डीन डॉ. एसपी मिश्रा ने यह जानकारी दी। वह शनिवार को बरेली कॉलेज में आयोजित सेमिनार में व्याख्यान दे रहे थे।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में जंतु विज्ञान विभाग की ओर से ‘एडवांसेस इन बायोसाइंसेस एंड हेल्थ एजुकेशन’ पर आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने बायोसाइंस पर व्याख्यान दिया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रो. नीलिमा गुप्ता ने जेनेेटिक डिजीज़ एंड ह्यूमन हेल्थ पर व्याख्यान दिया। मुंबई के बीएनएचएस से आई युवा वैज्ञानिक डॉ. अलका द्विवेदी ने गिद्धों के विलुप्त होने के कारण बताए। इसके बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रो. संध्या ने हेल्थ एजूकेशन में महिलाओं की भूमिका पर व्याख्यान दिया।
इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके मुख्य अतिथि कर्नल वीके सिंह ने प्रतिभागियों को भारत के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाने की जरूरत पर जोर दिया। एएमयू की नेहा खान को बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन, डॉ. अलका को यंग साइंटिस्ट, डॉ. संध्या को अचीवर अवार्ड दिया गया। शाहजहांपुर से आए डॉ. वैभव, डॉ. रमेश, डॉ. आदर्श को भी सम्मानित किया गया। सेमिनार आए अतिथियों का डॉ. सुनीता शर्मा ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता, डॉ. सीमा, डॉ. आदर्श और आयोजन सचिव डॉ. राजेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। सेमिनार में डॉ. आरके शर्मा, डॉ. डीके जैन, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. वीके महेंद्रू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें