फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राधा माधव फीडर ब्रेक डाउन, टीपीनगर में भूमिगत लाइन में फॉल्ट

Mon, 27 May 2024 03:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 43 डिग्री सेल्सियस तापमान में रविवार को भी बिजली संकट जारी रहा। सुरेश शर्मा नगर में बार-बार बंच केबल जलने से दूसरे दिन भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। भूड़ मोहल्ले में ट्रांसफार्मर जलने और कटरा चांद खां में बंच केबल में फॉल्ट होने से शनिवार रात से रविवार दोपहर तक ट्रिपिंग होती रही। चंद्रशेखर पार्क के पास ट्रांसफार्मर फुंकने से इलाके की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

शनिवार रात जगतपुर उपकेंद्र की आपूर्ति टू फेस हो गई थी। एक घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हुई तो लोकल फॉल्ट ने परेशान किया। शनिवार रात यहां 33 केवी लाइन भी ब्रेक डाउन हो गई थी। रविवार को इसकी मरम्मत के दौरान उपभोक्ताओं को कटौती झेलनी पड़ी। रविवार दोपहर राधा माधव फीडर ब्रेक डाउन होने और टीपी नगर में भूमिगत लाइन में फॉल्ट होने से बड़े इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी।
डोहरा में 11 केवी लाइन टूटने से सुपर सिटी फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को तीन घंटे कटौती झेलनी पड़ी। रामगंगा नगर में दोपहर दो बजे बिजली गुल हुई तो शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। सुरेश शर्मा नगर, शाहदाना, मढ़ीनाथ, किला और कुतुबखाना उपकेंद्र के इलाकों में भी लोकल फॉल्ट से उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

रविवार को सुभाषनगर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति में भी सुधार दिखा। हालांकि, ट्रिपिंग और हाई वोल्टेज की समस्या बनी रही। शनिवार को उपभोक्ताओं ने सुभाषनगर उपकेंद्र के एसएसओ सुनील कुमार को खींच ले गए थे और बदायूं रोड पर जाम भी लगा दिया था। इसके बाद दूसरे दिन आपूर्ति में कुछ सुधार दिखा।
सुभाषनगर उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की समस्या दूर करने के लिए कुछ इलाकों को नेकपुर और मढ़ीनाथ फीडरों से जोड़ दिया गया है। करगैना और सर्वोदय नगर में कुछ स्थानों पर रविवार को हाई वोल्टेज की समस्या रही। सर्वोदय नगर निवासी राम सरन लाल एडवोकेट के घर में कई उपकरण फुंक गए। उन्होंने करगैना चौकी में तहरीर दी है। भगत सिंह, बादाम सिंह, रामेश्वर, डॉ. शरद गुप्ता, जितेंद्र कुमार ने भी हाई वोल्टेज की शिकायत की है।
बालजती इलाके में तीन दिन से ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। ईसाइयों की पुलिया, बालजती इंटर कॉलेज के पास लगे ट्रांसफार्मरों पर अक्सर बंच केबल जलने और जंपर उड़ने के कारण समस्या हो रही है। शनिवार रात उपभोक्ता ट्रिपिंग की समस्या से जूझते रहे। रविवार को कांकर टोला, घेर जाफर खां, सिटी स्टेशन, नीम वाली मस्जिद, पंजाबपुरा, बमनपुरी में भी उपभोक्ता भी ट्रिपिंग से परेशान रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें