फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतुबखाना फ्लाईओवरः कम होने में नहीं आ रहा व्यापारियों का विरोध

विज्ञापन
कुतुबखाना क्षेत्र में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना में फ्लाईओवर का डिजाइन और डीपीआर बनाने के लिए एक तरफ सेतु निगम की कवायद जारी है और दूसरी तरफ व्यापारियों का विरोध कम होने में नहीं आ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि सेतु निगम के सर्वे में भी सामने आ चुका है कि यहां सड़क पुल बनाने लायक चौड़ी नहीं है लेकिन फिर भी अफसर जिद पर अड़ गए हैं। व्यापारियों का तर्क है कि पुल बनने के बाद कुतुबखाना में जाम खत्म होने की उम्मीद करना कोरी कल्पना है। बेहतर होगा कि यहां से अवैध कब्जे हटाने के साथ अंडरपास बनवा दिया जाए।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कुतुबखाना चौराहे पर जाम को खत्म करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराने की तैयारी की जा रही है। सेतु निगम इसकी डिजाइन और डीपीआर बनाने में जुटा हुआ है। कुतुबखाना में नैनीताल रोड से कोतवाली की ओर करीब 16 सौ मीटर लंबा पुल बनना है। फ्लाईओवर की दोनों तरफ दीवार का हिस्सा छोड़ दिया जाए तो पुल के 13 सौ मीटर हिस्से में प्रत्येक 24 मीटर की दूरी पर एक पिलर बनाया जाना है। पुल की चौड़ाई करीब साढ़े सात मीटर होगी।
कुतुबखाना के ज्यादातर व्यापारियों को यह फ्लाईओवर कबूल नहीं है। उनका कहना है कि कुतुबखाना चौराहे से नैनीताल रोड और कोतवाली जाने वाली सड़क की चौड़ाई कम है। सड़क पर पिलर बनेंगे तो फ्लाईओवर के नीचे पूरी सड़क बंद हो जाएगी। इसके बाद कुतुबखाना के साथ बड़ा बाजार और उससे संबद्ध दूसरे महत्वपूर्ण बाजारों में भी कारोबार चौपट हो जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि यहां फ्लाईओवर के बजाय अंडरपास बनाया जाए तो ज्यादा बेहतर रहेगा। सड़क चौड़ी कराने के साथ अवैध कब्जे हटाकर और पार्किंग बनाकर भी क़ुतुबखाना में ट्रैफिक की समस्या को दूर किया जा सकता है।

पुल कबूल नहीं

कुतुबखाना में सड़क की चौड़ाई कम है। पुल के पिलर बनने के बाद सड़क पर वाहनों के निकलने की जगह ही नहीं रह जाएगी। इससे जाम की समस्या कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ जाएगी। -आशीष अग्रवाल, दवा विक्रेता
विज्ञापन

इतना लंबा फ्लाईओवर बनने से शहर के प्रमुख बाजार में लंबे समय के लिए कारोबार चौपट हो जाएगा। जाम की दिक्कत बढ़ने से व्यापार पर खराब असर पड़ेगा। इसका बड़ा खामियाजा व्यापारियों को झेलना पड़ेगा। -अमित खनेजा, हार्डवेयर व्यापारी
फ्लाईओवर बनाने के लिए सड़क कम चौड़ी है। पुल बनने के बाद जाम की दिक्कत बढ़ेगी तो ग्राहक आना बंद कर देगा। इसलिए बेहतर होगा कि यहां फ्लाईओवर के बजाय अंडरपास बनाया जाए। -विशाल खुराना, स्टेशनरी व्यापारी
कुतुबखाना में फ्लाईओवर बनाने के बजाय यहां बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक, पार्किंग की व्यवस्था करके और अवैध कब्जे हटाकर जाम की समस्या का हल निकाला जा सकता है। -नरेश कुमार, सिलाई मशीन कारोबारी

सेतु निगम ने फिलहाल करीब सौ करोड़ के खर्च का आकलन किया है। इस प्रोजेक्ट में व्यू कटर समेत दूसरे कई काम कराने के लिए भी सर्वे होना है जिसके बाद लागत और बढ़ेगी। इसके बाद वित्तीय स्वीकृति मुख्यालय से कराकर इसे स्मार्ट सिटी परियोजना में दे दिया जाएगा। -देवेंद्र सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें