फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतुबखाना फ्लाईओवरः विरोध में व्यापारी आंदोलन की रणनीति बनाने में जुटे

विज्ञापन
बैठक करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कहा- फ्लाईओवर किसी सूरत में मंजूर नहीं, अंडरपास के लिए हैं राजी

बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर के विरोध में लामबंद व्यापारी अब आंदोलन की अगली रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। मंगलवार को व्यापारियों ने बैठक कर कहा कि वे बाजार में सिर्फ अंडरपास बनाने के पक्ष में हैं। फ्लाईओवर किसी सूरत में नहीं बनने देंगे। इसके लिए अगर बेेमियादी भूख हड़ताल भी करनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

व्यापारी सेवा संघ के आह्वान पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रीकृष्ण अग्रवाल ने कहा कि 23 दिसंबर को जनप्रतिनिधियों के साथ व्यापारियों की बैठक हुई थी, इसमें आश्वासन मिला था कि 15 दिन में अंडरपास के लिए बाहर की एजेंसियों को बुलाकर सर्वे कराया जाएगा, लेकिन दस दिन बीत जाने के बावजूद सर्वे के लिए अब तक कोई एजेंसी नहीं पहुंची है। शासन नहीं चाहता है कि बाजारों को उजाड़ा जाए लेकिन कमिश्नर यहां के व्यापारियों का धंधा चौपट करने पर तुले हैं। व्यापारी नदीम शम्सी ने कहा जनता को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सोमवार को एसएसपी को ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने सुझाव भी दिए हैं। एसएसपी ने उन पर अमल करने की बात कही है। अब एक सप्ताह तक देखा जाएगा कि पुलिस ने कितना अमल किया और कितना सुधार हुआ है। कहा कि व्यापारी अंडरपास के लिए राजी है लेकिन उन्हें फ्लाईओवर किसी भी हाल में मंजूर नहीं है। बैठक में दीपक अग्रवाल, अमित सरपाल, मनोज कुमार, विशाल खुराना, आशीष सहगल, खालिद खान, अजीम शम्सी, फैज, विपिन कुमार, शारिक शम्सी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें