फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिव को समर्पित होगा कुतुबखाना पुल, मेयर ने सीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना पुल भगवान शिव को समर्पित होगा। महापौर उमेश गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुल का नाम भगवान शिव के नाम पर रखने का आग्रह किया है। पत्र में लिखा है कि नाथ कॉरिडोर में बन रहे पुल का नाम महादेव के नाम पर करने अनुमति प्रदान करें। उन्होंने यह भी बताया है कि 16 फरवरी को नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षद इससे संबंधित प्रस्ताव पारित करेंगे।
विज्ञापन

शहर में नॉथ कॉरिडोर के तहत 11 मार्गों का निर्माण पहले ही शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग तेजी के साथ काम करा रहा है। शहर के चौराहे शिव के स्वरूपों को समर्पित किए जा चुके हैं। बीडीए ने कहीं त्रिशूल तो कहीं डमरू का निर्माण कराया है। द्वार भी बनाए गए हैं। आने वाले दिनों में शहर पूरी तरह शिवमय दिखेगा।
पुल पर पहली मार्च से रफ्तार भरेंगे वाहन

फोटो
राज्यमंत्री के सवाल पर अधिकारियों ने दिए जवाब, देरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। निर्माणाधीन कुतुबखाना पुल का वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने निरीक्षण किया। निर्माण में देरी को लेकर अभियंताओं की क्लास लगाई। बोले, अब और देरी नहीं होनी चाहिए। राज्यमंत्री ने सेतु निगम और कार्यदायी संस्था मंटेना इंफ्रासोल के अधिकारियों से पूछा कि पुल का निर्माण कब तक पूरा होगा? अधिकारियों ने कहा कि पहली मार्च से वाहन इस पर रफ्तार भर सकेंगे।
विज्ञापन


सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण गुप्ता ने बताया कि निर्माण अंतिम दौर में है। व्यू कटर लग चुका है। सर्विस रोड का निर्माण पूरा होने को है। पुल पर डामर की परत बिछाने के लिए सर्दी खत्म होने का इंतजार था। अब तापमान बढ़ा है। इसलिए 15 फरवरी से काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि 28 फरवरी तक सड़क बन जाएगी। मार्च के पहले सप्ताह में जब चाहें पुल जनता को समर्पित कर सकते हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में सीएम योगी आदित्यनाथ बरेली आ सकते हैं। इसलिए इससे पहले काम पूरा कर लिया जाए, ताकि सीएम के हाथों इसका लोकार्पण कराया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें