सैलानी चौराहा स्थित हबीबिया मस्जिद की तरावीह में कुरान मुकम्मल हो गया। मस्जिद की शानदार सजावट के बीच खत्म शरीफ पर जश्न मनाया गया।
इस मौके दरगाह आला हजरत सज्जादानशीन मौलाना अहसन रजा खां कादरी की सरपरस्ती में जलसा आयोजित किया। इसकी शुरुआत मौलाना निजामउद्दीन ने कुरान पाक से की। आजम तहसीनी ने नाते पाक का नजराना पेश किया। इस मौके पर सदारत करते हुए हाजी वली खां ने कहा कि कुरान मोमिनों के लिए इज्जत बख्शने वाली किताब है। जिंदगी में तरक्की की राहे हमवार करने का जरिया भी है।
यहां पर रामपुर से तरावीह में कुरान सुनाने आए हाफिज अब्बास अली रजवी को मुबारकबाद देेते हुए मस्जिद कमेटी सहित तमाम लोगों ने तोहफों का नजराना पेश किया। आखिर में फातेहा ख्वानी के बाद सलातो सलाम पेश किया गया। निजामत मुतवल्ली जिलानी कुरैशी ने किया। इस दौरान जावेद तहसीनी, तारिक सईद, राहिल खान, मास्टर मोहम्मद अहमद, शुएब तहसीनी, मोईन उद्दीन आदि मौजूद रहे।