फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओपीडी में लगी कतार, पैथोलॉजी लैब में हुई नोकझोंक

Tue, 27 Feb 2024 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। सोमवार को ओपीडी और बच्चा वार्ड में मरीजों की कतार रही। पैथोलॉजी में पहले जांच कराने के लिए मरीज और तीमारदार में नोकझोंक की स्थिति रही। डॉक्टरों के मुताबिक सबसे ज्यादा वायरल के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को ज्यादातर सर्दी, खांसी, बुखार, डायरिया, त्वचा, आंख रोगों से संबंधित मरीज पहुंचे। पर्चा काउंटर कर्मचारियों के मुताबिक फिजिशियन को दिखाने के लिए 368, बच्चा वार्ड संबंधी 116, ऑर्थोपेडिक के 183, दांत के 56, आंख, चेस्ट फिजिशियन के 97, मनकक्ष के 89, फिजियोथेरेपी के 42 समेत पैथोलॉजी जांच, सर्जरी संबंधी कई मरीज पहुंचे थे। डॉक्टरों ने मरीजों को दवा के साथ बदलते मौसम में बचाव के सुझाव दिए। फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक तापमान का उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार बना रहा है।
पर्चा, ओपीडी, पैथोलॉजी में लंबी कतार के चलते डॉक्टरों को दिखाने के लिए नोकझोंक की स्थिति रही। इधर, सीवर लाइन निर्माण के चलते जगह-जगह खोदाई होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, दिव्यांगों को शिविर तक पहुंचने के लिए भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे शिविर में जांच को पहुंचे डॉक्टर
सीएमओ कार्यालय में आयोजित शिविर में दिव्यांगों का इंतजार थम नहीं रहा। दिव्यांगों को डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा। आलमपुर जाफराबाद से आए बाएं पैर से दिव्यांग मकबूल हसन के मुताबिक शिविर में सुबह 10 बजे पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर दोपहर 12 बजे आए। दोपहर दो बजे तक शिविर में 58 दिव्यांगों का प्रमाणपत्र बने।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें