फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेपीएन इंटर कालेज की कमेटी पर उठा सवाल, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे के जेपीएन इंटर काॅलेज की प्रबंध समिति को लेकर एक भाजपा नेता ने जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. अजित कुमार को शिकायती पत्र सौंपा है। मामले में संज्ञान लेकर विद्यालय निरीक्षक ने जांच के आदेश जारी दिए हैं। साथ ही तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के पास रहने वाले भाजपा नेता सचिन रस्तोगी ने कस्बे के जेपीएन इंटर काॅलेज की प्रबंध समिति को फर्जी बताते हुए विद्यालय के खाते से 14 लाख रुपये निकालकर खर्च करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता के मुताबिक वर्ष 1995 में उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में विद्यालय की कमेटी के सदस्यों के वोट डालने के साथ ही वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी थी, लेकिन उसके बाद भी उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए कमेटी का फर्जी गठन कर लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच विकास खंड नवाबगंज के बीजामऊ गांव के राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक डाॅ. रामचंद्र गंगवार को सौंपी है। छह जून को भेजे गए अपने पत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक ने शीघ्र जांच रिपोर्ट भी तलब की है। संवाद
विद्यालय की दुकानों को नीलाम करने का आरोप
भाजपा नेता ने विद्यालय की दुकानों को नीलाम करने का आरोप लगाते हुए धनराशि को खुर्द-बुर्द किए जाने की आशंका जताई है। वहीं, रामचंद्र गंगवार ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक का पत्र प्राप्त हुआ है। इसकी जांच के बाद रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें