फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निगरानी पर सवाल, पोर्टल पर दर्ज हुई डेंगू संक्रमित की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेंगू संक्रमित मरीजों की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में है। निजी मेडिकल कॉलेज ने एलाइजा पॉजिटिव रिपोर्ट 14 अप्रैल को पोर्टल पर दर्ज की थी। इलाज के दौरान मौत हो गई पर विभाग को पता नहीं चला। करीब डेढ़ माह बाद मौत पोर्टल पर अपडेट हुई है।
विज्ञापन

मीरगंज के परौरा निवासी 33 वर्षीय युवक को पिछले माह तेज बुखार था, लेकिन जांच नहीं कराई। हालत बिगड़ने पर भोजीपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में 11 अप्रैल को भर्ती कराया तब जांच में डेंगू संक्रमण पता चला। पोर्टल पर पॉजिटिव की सूचना दी। शासनादेश के तहत डेंगू की पुष्टि के बाद विभाग ने मरीज के गांव में निरोधात्मक कार्रवाई तो की पर फॉलोअप नहीं किया। कॉलेज प्रशासन पाॅजिटिव की सूचना देने के बाद विभाग स्तरीय फॉलोअप की उम्मीद में मौत की जानकारी नहीं दी। मामला सुर्खियां बना तो एनएस-1 और एलाइजा पॉजिटिव का पेच फंसा। आईडीएसपी सेल प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास और डीएमओ सत्येंद्र कुमार कॉलेज पहुंचे। संस्थान ने पोर्टल पर दर्ज जांच रिपोर्ट की जानकारी दी एलाइजा पुष्टि हुई और डेढ़ माह बाद डेंगू संक्रमित की मौत दर्ज की। हालांकि डेथ रिपोर्ट में संस्थान ने मौत की वजह ब्रेन हैमरेज बताया है।

जिले में अब तक डेंगू के चार मरीज, एक की मौत
विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2022 के बाद तीन साल तक 2023, 2024, 2025 में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई। वर्ष 2026 में एक मौत हुई है। अभी डेंगू का सीजन नहीं है। बारिश के बाद सितंबर से डेंगू संक्रमण बढ़ने की आशंका रहती है। हालांकि, इस मौत ने विभागीय स्तर से डेंगू मरीजों की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। बीते दिनों मलेरिया के चार पॉजिटिव मरीज भी पोर्टल पर अपडेट नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें