फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार सिपाही की मौत

Sat, 09 Jan 2016 01:21 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नैनीताल रोड पर देर रात गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से कार सवार सिपाही की मौत हो गई। कार में सवार उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर एसपी देहात समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया और चालक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

बहेड़ी थाने में तैनात 37 वर्षीय सिपाही सुशील कुमार शुक्रवार रात ग्यारह बजे कार से बहेड़ी से बरेली आ रहे थे। उनके साथ सीओ बहेड़ी की पेशी में तैनात सिपाही संजीव भी कार में बैठकर बरेली आ रहे थे। देवरनियां थाने के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर देवरनियां पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल दोनों सिपाहियों को एसआरएमएस अस्पताल लाया गया। जहां सुशील कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली गई है। साथ ही उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें