फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झोलाछाप ने किशोरी को नशा का इंजेक्शन लगाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो भी बनाई, एक सप्ताह से ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मीरगंज (बरेली)। शाही थाना क्षेत्र के गांव में एक झोलाछाप ने किशोरी को नशे का इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। वह पिछले एक सप्ताह से किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे किशोरी परेशान थी। सोमवार शाम किशोरी ने सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मां किशोरी को थाने लेकर आई और पुलिस झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
शाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले उसकी 16 वर्षीय बेटी को पेट में दर्द हुआ था। इससे वह नजदीकी झोलाछाप इश्तिकार के यहां पर दवा लेने गई थी। उस दिन झोलाछाप ने दवा देकर किशोरी को घर भेज दिया था। जब उस दवा से कोई सुधार नहीं हुआ तो किशोरी दूसरे दिन शाम को फिर से दवा लेने गई। उस दौरान किशोरी क्लीनिक में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर झोलाछाप ने उसको नशे का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे किशोरी बेहोश हो गई। उसके बाद झोलाछाप ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। जब उसकी बेटी को होश आया तो किशोरी ने उसकी शिकायत करने की बात कही। तो झोलाछाप ने उसको वीडियो दिखाकर डराया और उसे वायरल करने की धमकी दी। इससे किशोरी डर गई और उसने खाना पीना तक छोड़ दिया। उसके बाद से आरोपी लगातार किशोरी को बुलाकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात किशोरी ने अपनी मां को सच्चाई बताई। मंगलवार सुबह उसकी मां झोलाछाप के घर गई। उसने शिकायत की तो आरोपी ने उससे मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में इंस्पेक्टर अमित कुमार बालियान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें