फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा बैराज में फंसे चार शव निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा (बरेली)। रामगंगा के निर्माणाधीन बैराज में फंसे चार शवों को एनडीआरएफ टीम ने पुलिस व गोताखोरों की मदद से निकलवाया। शव पुराने व नग्न हालत में हैं जो किनारे पर दफनाए बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम रामगंगा बैराज में शवों के फंसे होने की सूचना पर भमोरा थाना पुलिस के साथ गोताखोरों ने हरसंभव प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को पुलिस के साथ पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने बैराज के शटल को ऊपर उठाकर एक बच्चे समेत तीन महिलाओं के शव बरामद किए गए। इन सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यहां एसडीएम व सीओ आंवला के साथ ही भमोरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार आंवला व सरदार नगर चौकी प्रभारी विकास यादव मौजूद रहे। संवाद

दो साल के बच्चे का भी मिला शव
- तीन महिलाएं जिनकी उम्र 55, 40, 25 के शव बैराज से निकाले गए हैं। साथ ही दो वर्षीय बच्चे का शव भी फंसा था। पुलिस के मुताबिक शवों को देखने पर ऐसा लग रहा है कि इनका दफनाया गया होगा। सभी शव नग्न अवस्था में थे और 10 से 15 दिन पुराने लग रहे थे। अधिकांश शव सड़ चुके थे। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बरामद किए गए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें