फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्यूआरटी के पास रहेगा गंगाजल, खंडित कांवड़ को तुरंत बदलेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। मुख्य सचिव के निर्देश के क्रम में एसपी सिटी ने अपने कार्यालय में प्रमुख हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि कांवड़ क्यूआरटी एक वैन के रूप में होंगी, जिनमें गंगा जल व कैन रखी रहेंगी। इसमें पुलिसकर्मी व दो स्वयंसेवक भी होंगे। किसी कांवड़ खंडित होने पर क्यूआरटी उसको जल उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

आदर्श कांवड़ यात्रा के लिहाज से उत्कृष्ट कांवड़ चिह्नित की जाएंगी। लोगों को डीजे की आवाज सीमित रखने व नशा मुक्त कांवड़ यात्रा के बारे में बताया जा रहा है। समाज के लोगों का इस बारे में अच्छा रुझान आ रहा है। ऐसे जत्थों को प्रेरित व पुरस्कृत करने की योजना है। व्यापारी वर्ग भी आदर्श कांवड़ों को सम्मानित करने का वादा कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें