फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अक्सौरा गांव में निकला अजगर, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Thu, 04 Jan 2024 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। अक्सौरा गांव के पास सड़क किनारे रखे लकड़ियों के ढेर पर बुधवार को ग्रामीणों को अजगर दिखाई दिया। घबराए ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव में दी तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर ले गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे गांव के प्रताप सिंह का भाई खेत पर गया था। उसने लकड़ियों के ढेर पर अजगर देखा। राहगीर भी अपने वाहनों को रोककर अजगर को देखने लगे। करीब ढाई बजे पहुंची वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर बोरे में बंद कर लिया। वन दरोगा अमित शर्मा ने बताया कि अजगर को फतेहगंज पश्चिमी के जंगल में छोड़ दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें