फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 78 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ पकड़ा, भेजा जेल

Thu, 04 Jan 2024 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी (बरेली)। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नदेली चौराहे के निकट एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 78 प्रतिबंधित इंजेक्शन, 49 सिरिंज और 15,080 रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सिरसा चौकी प्रभारी कुशलपाल सिंह ने दावा है कि पूछताछ में आरोपी तेज प्रकाश उर्फ तोती निवासी गांव नदेली ने कबूल किया कि वह रिछा निवासी रेशमा से 100 रुपये प्रति इंजेक्शन के हिसाब से खरीदकर 250 रुपये में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। पंतनगर और रुद्रपुर के विद्यार्थी उसके पास से इंजेक्शन खरीद कर ले जाते थे। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से बरामद इंजेक्शन फेनेरगन और डायजेपाम हैं, यह नारकटिक्स में आते हैं, इसलिए यह प्रतिबंधित हैं। सीएचसी के डॉ. अजमेर सिंह ने बताया कि इनका का इस्तेमाल ऑपरेशन के दौरान मरीज को बेहोश करने के लिए किया जाता है। बिना डॉक्टर के पर्चे के इनकी बिक्री संभव नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें