बरेली। अदालत में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लगाए गए कैमरों की मरम्मत का जिम्मा अब लोक निर्माण विभाग को मिला है। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। अगस्त से लोक निर्माण विभाग रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगा।
अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कैमरे लगाए गए हैं। पिछले तीन साल से इनके रखरखाव की जिम्मेदारी निर्माण निगम के पास थी। कैमरों के रखरखाव व मरम्मत के लिए अब कार्यदायी संस्था के रूप में लोक निर्माण विभाग को चुना गया है। लोकनिर्माण विभाग (इलेक्ट्रिक) के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि टेंडर हो चुका है। अगस्त से काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद