फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टीम में लेखाधिकारी शामिल, खरीदारी के आरोपों की करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक पर सीएचओ की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच फिर नए सिरे से होगी। जांच अधिकारी की ओर से बजट के लेनदेन के तथ्य की जांच में असमर्थता जताने पर अब सीएमओ ने जिला लेखाधिकारी और वित्त एवं लेखाधिकारी को भी टीम में जोड़ा है। जो बिंदुवार आरोपों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

सीएचसी से संबद्ध सीएचओ ने चिकित्सा अधीक्षक पर परफार्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (पीबीआई) के बदले ढाई हजार रुपये की मांग, संसाधन मुहैया कराने के लिए प्रत्येक सीएचओ से चेक के जरिये 18,500 रुपये लेने और सामान महज चार से पांच हजार रुपये का उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है।
सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक द्वारा सीएचओ से रुपये लेने के फोटो और फिर ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। मामला सुर्खियां बना तो सीएमओ ने प्रकरण की जांच शुरू कराई। एक एसीएमओ को जांच सौंपी गई। आठ दिनों से चल रही जांच भी पूरी हो गई थी।पर इसमें सीएचओ से किस आधार पर संसाधन उपलब्धता के लिए रुपये मांगने, खरीदारी के लिए मानक अनुपालन हुआ या नहीं, कितने रुपये का सामान खरीदा और कितने का टेंडर हुआ, रुपये चेक से लिए और बचे रुपये लौटाए तो उसे कैश लेनदेन क्यों हुआ अन्य सवाल अछूते थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें