फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी : सड़क निर्माण के लिए व्यय में पीछे रह गए पीलीभीत और शाहजहांपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में पीलीभीत जिले के दोनों खंड और शाहजहांपुर के प्रांतीय खंड प्राप्त बजट के सापेक्ष व्यय के मामले में पीछे रह गए। प्रमुख अभियंता एसपी सिंह की वर्चुअल समीक्षा में यही स्थिति सामने आई।
विज्ञापन

प्रमुख अभियंता एसपी सिंह सोमवार को दोपहर दो बजे मुरादाबाद से बरेली सर्किट हाउस आने वाले थे। अधिकारियों ने रविवार की छुट्टी में समीक्षा बैठक के लिए तैयारी की। सोमवार को भी अवकाश था, लेकिन लोक निर्माण विभाग के दफ्तर सुबह से ही खुल गए। आकड़े की बुकलेट तैयार की गई। मुख्य अभियंता कार्यालय में मंडलभर के अभियंता उनके आगमन की प्रतीक्षा में लग गए लेकिन दोपहर बाद पता चला कि अब वे नहीं आएंगे। मुरादाबाद से सीधे लखनऊ जाएंगे। उन्होंने मुख्य अभियंता से आवंटित बजट और उसके खर्चे के आकड़े वर्चुअल समीक्षा में पूछे। पीलीभीत, शाहजहांपुर में व्यय कम होने पर उन्होंने कहा कि जल्दी ही प्रस्तावित कार्यों के टेंडर कराएं वर्क आर्डर जारी करें, ताकि व्यय हो सके। सड़कों का निर्माण भी तय समय सीमा में पूरा कराएं। व्यय कम होने के सवाल पर मुख्य अभियंता ने प्रमुख अभियंता को बताया कि हाल में ही अधिकतर कार्यों के लिए स्वीकृतियों के साथ बजट आवंटित हुआ है। टेंडर होते ही काम शुरू होंगे। प्रमुख अभियंता की वर्चुअल समीक्षा के बाद मुख्य अभियंता अजय कुमार ने अधिशासी अभियंताओं को प्रगति बढ़ाने के आदेश दिए। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें