फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी ने दी एनओसी, बीडीए बनाएगा सिक्सलेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट से बैरियर टू तक डेढ़ साल से रुका सिक्सलेन सड़क निर्माण अब शुरू होगा। अभी तक यह सड़क लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन थी। अब पीडब्ल्यूडी ने सड़क को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) को हस्तांतरित करने के साथ ही शुक्रवार को एनओसी भी जारी कर दी। बीडीए इस परियोजना पर 62.38 करोड़ रुपये खर्च करेगा और इसे 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


7.4 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण से सेटेलाइट से बैरियर टू तक लगने वाले जाम और उड़ती धूल से लोगों को राहत मिलेगी। इस मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण दिनभर में कई बार जाम लगता है। बीडीए ने सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे शासन से मंजूरी मिली है। परियोजना को दो पैकेज में बांटा गया है। पहले पैकेज में बैरियर टू से सुरेश शर्मा नगर चौराहे तक 3.50 किलोमीटर सड़क को सिक्सलेन किया जाएगा। इस पर 30.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरे पैकेज में सुरेश शर्मा नगर चौराहे से सेटेलाइट तक 3.92 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा, जिसकी लागत 32.41 करोड़ रुपये है। टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर है, जबकि निविदाएं 16 नवंबर को खोली जाएंगी।


पहले पीडब्ल्यूडी ने तैयार की थी डीपीआर
इस मार्ग के लिए पहले लोक निर्माण विभाग ने 180 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की थी। इसमें पेड़ों की कटाई और ड्रेनेज सिस्टम भी प्रस्तावित था। बीडीए ने पीडब्ल्यूडी से एनओसी मांगी थी, क्योंकि वह बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक सड़क का निर्माण करा रहा है। तत्कालीन उपाध्यक्ष ने इसे आठ लेन करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे नए उपाध्यक्ष ने संशोधित किया। एनओसी को लेकर कुछ समय तक गतिरोध बना रहा। लोक निर्माण विभाग ने शासन स्तर पर पत्राचार किया। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही बीडीए को एनओसी दी गई। इस प्रक्रिया में डेढ़ साल की देरी हुई।
विज्ञापन

वर्जन
सेटेलाइट से बैरियर टू तक पीडब्लूडी की सड़क को बीडीए को हस्तांतरित करने के लिए शासन से पत्राचार करके एनओसी जारी कर दी गई है। अब सड़क के सिक्सलेन चौड़ीकरण का काम बीडीए कराएगा। -भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
वर्जन
7.4 किमी सिक्सलेन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर कराया जा रहा है। जल्द ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - लवकेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण, बीडीए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें