फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शासन से अनुमोदन के बाद पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को मिलेगी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भू अधिग्रहण घोटाले में शासन के अनुमोदन के बाद पीडब्ल्यूडी के पांच अभियंताओं और अमीन को चार्जशीट मिलेगी। मुख्य अभियंता ने चार्जशीट तैयार करके मुख्यालय भेज दी है। वहां से उसे शासन को भेजा जाएगा। सात दिनों में अनुमोदन मिलने की उम्मीद है। इसके बाद मुख्य अभियंता चार्जशीट तामील कराएंगे। आरोपों का जवाब लेंगे और उसके परीक्षण के बाद कार्रवाई की संस्तुति करेंगे।
विज्ञापन

बरेली-सितारगंज हाईवे और रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान एनएचएआई की ओर से मुआवजे के लिए परिसंपत्तियों का मूल्यांकन कराया गया था। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के तत्कालीन अधिशासी अभियंता नारायण सिंह, सहायक अभियंता स्नेहलता श्रीवास्तव, अवर अभियंता राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अंकित सक्सेना और अमीन शिवशंकर ने परिसंपत्तियों के मूल्यांकन का सत्यापन किया था। कमिश्नर और डीएम की ओर कराई गई जांच में सत्यापन को सही नहीं पाया गया था। इसी आधार पर शासन ने सहायक अभियंता, तीन अवर अभियंताओं और अमीन को निलंबित किया था। तत्कालीन अधिशासी अभियंता नारायण सिंह सेवानिवृत्त हो गए हैं। नारायण सिंह के साथ साथ सेवारत अभियंताओं व अमीन के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश शासन ने दिए थे। मुख्य अभियंता अजय कुमार इसकी जांच कर रहे हैं। चार्जशीट तैयार कर उसे प्रमुख अभियंता को भेजा गया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें