फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुष्पा ने मन्नू को चित कर जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा स्थित श्री बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में चल रहे राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल में शुक्रवार को नौ मुकाबले हुए। बरेली की पुष्पा व कानपुर की मन्नू के बीच हुए मुकाबले में पुष्पा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बरेली के युनुस और शाहरुख के बीच हुए मुकाबले की शुरूआत में युनुस ने अपने वजन का फायदा उठाते हुए शाहरुख को कई बाद धोबी पाट देने का प्रयास किया। हर बार अखाड़े की मेड़ ने बचा लिया। युनुस के थक जाने का फायदा उठाते हुए शाहरुख ने जीत हासिल की। इरफान बनाम परवीन, शारिक बनाम सागर, तूफान बनाम भोला के बीच मुकाबला बराबर रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें