फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स लूटकर भाग रहे दो लुटेरे पब्लिक ने पकड़े

Wed, 15 Jul 2015 12:34 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पटेल नगर में महिला का पर्स लूटकर भाग रहे बाइक सवार तीन लुटेरे में से दो को पब्लिक ने पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी पर्स लेकर भाग गया। पकड़े गए लुटेरों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे प्रेमनगर इलाके में पटेलनगर में स्थित गीत होटल के सामने हुई। कानपुर के रहने वाले ऋषव खन्ना इज्जतनगर इलाके में मय परिवार के रहते हैं। इंदिरा नगर में उनकी स्कूलों में ड्रेस सप्लाई करने की दुकान है। कारोबारी मंगलवार रात को अपनी पत्नी मोनिका के साथ गीत होटल के सामने से गुजर रहे थे। मोनिका की गोद में छोटा बच्चा था और कंधे पर पर्स टंगा थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन लुटेरों ने झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया और भागने लगे। दंपति के शोर मचाने पर पब्लिक ने घेरकर दो लुटेरों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा लुटेरा पर्स लेकर भागने में कामयाब हो गया। पब्लिक ने पकड़े गए दोनों लुटेरों की जमकर पिटाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने दोनों लुटेरों को हवालात में डाल दिया है, उनके तीसरे साथी के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, कारोबारी ने बताया कि उनकी पत्नी के पर्स में छह हजार रुपये और एटीएम कार्ड था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें