फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: दो दिन निरस्त रहेगी पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, तीन का बदले मार्ग से होगा संचालन

Sat, 11 Jan 2025 04:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

दिल्ली और शाहदरा स्टेशनों बीच यमुना ब्रिज के गर्डर बदलने के लिए 20 और 21 जनवरी को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली चार ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेगा ब्लॉक के दौरान टनकपुर से 20 जनवरी को चलने वाली 12035 टनकपुर-दिल्ली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस और दिल्ली से 21 जनवरी को चलने वाली 12036 दिल्ली-टनकपुर पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। वहीं, लालगढ़ से 20 जनवरी को चलने वाली 15910 अवध-असम एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग शकूर बस्ती, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज, साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


कटिहार से 19 जनवरी को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खुर्जा, मेरठ, सहारनपुर, अंबाला के रास्ते चलाई जाएगी। आजमगढ़ से 20 जनवरी को चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली, दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।

सहरसा-अमृतसर गरीब रथ के मार्ग परिवर्तन की तारीखों में बदलाव
बालामऊ रेलवे स्टेशन पर फरवरी में होने वाले मेगा ब्लॉक के दौरान मार्ग परिवर्तित की गई 12203/12204 सहरसा–अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन की तारीखों में बदलाव किया गया है। 12203 सहरसा–अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 10, 13, 16 और 17 फरवरी को, जबकि 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस नौ, 12, 15 और 16 फरवरी को परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर, सीतापुर सिटी, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। अन्य ट्रेनों को लेकर कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें