फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Purnagiri Mela: एक अप्रैल से टनकपुर-कासगंज के बीच चलेगी पूर्णागिरि मेला विशेष ट्रेन; देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 30 Mar 2024 11:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला नौ मार्च को शुरू हो गया है। बरेली, बदायूं-कासगंज समेत आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन करने जाते हैं। इसको देखते हुए टनकपुर-कासगंज के बीच एक अप्रैल से पूर्णागिरि मेला विशेष ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल टनकपुर-कासगंज के बीच एक अप्रैल से पूर्णागिरि मेला विशेष ट्रेन का संचालन शुरू होगा। टनकपुर-कासगंज के बीच 225 किमी की दूरी यह ट्रेन सात घंटे में पूरी करेगी। प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन के बीच 31 स्टेशनों पर टनकपुर-कासगंज-टनकपुर मेला विशेष का ठहराव होगा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के टनकपुर में पूर्णागिरि में हर वर्ष मेला का आयोजन किया जाता है। मथुरा, हाथरस, आगरा, एटा, कासगंज, बदायूं आदि जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला आते हैं। टनकपुर-कासगंज के बीच अभी कोई नियमित ट्रेन नहीं है। इस रूट पर टनकपुर-मथुरा जंक्शन विशेष ट्रेन का संचालन सप्ताह में पांच दिन किया जाता है। ऐसे में मेला के दौरान रेलवे विशेष ट्रेन चलाएगा। 05451 कासगंज-टनकपुर मेला विशेष ट्रेन प्रतिदिन कासगंज से सुबह पांच बजे चलने के बाद 6:30 बजे बदायूं आएगी। 7:49 बजे बरेली जंक्शन, 8:05 बजे बरेली सिटी, 8:20 बजे इज्जतनगर, 8:50 बजे भोजीपुर,10:05 बजे पीलीभीत और 11:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। 

Mukhtar Ansari Death: शिवपाल यादव बोले- जेल में मुख्तार अंसारी की मौत के लिए प्रशासन और सरकार जिम्मेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


05452 टनकपुर-कासगंज मेला विशेष ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 2:20 बजे टनकपुर से चलने के बाद बनबसा, खटीमा होते हुए चार बजे पीलीभीत पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5:01 बजे भोजीपुरा, 5:22 बजे इज्जतनगर, 5:45 बजे बरेली सिटी, 6:25 बजे बरेली जंक्शन, रात आठ बजे बदायूं होते हुए रात 9:45 बजे कासगंज पहुंचेगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मेला विशेष ट्रेन का संचालन अगले आदेशों तक किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें