फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी वैवाहिक परिचय  सम्मेलन में 22 रिश्ते तय

Fri, 24 Mar 2017 01:16 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Punjabi Marriage Introductions 22 relations fixed at the conference - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर बारात घर में बृहस्पतिवार को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच 22 लड़के-लड़कियों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया। मौका था पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन का। सम्मेलन में 228 लड़कों के सापेक्ष 52 लड़कियां ही आईं। लड़कियों की कमी पर सम्मेलन में चिंता जताई गई। 
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ पंजाबी संगठन के प्रदेश संयोजक राम प्रकाश सेठी ने दीप जलाकर किया। इसके बाद दयानंद जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना कार्यक्रम पेश किया। सम्मेलन में बरेली के अलावा मेरठ, बनारस, बदायूं, शाहजहांपुर, उत्तराखंड के हल्द्वानी, किच्छा, रुद्रपुर आदि से लड़के-लड़कियां आईं। सम्मेलन में कुल 280 पंजीकरण हुए थे। कार्यक्रम में सभी लड़कों का लड़कियों से बारी बारी से परिचय कराया गया। लड़की को रिश्ता पसंद करने में 4 से 5 की च्वाइस मिली। दोनों पक्षों की मध्यस्थता सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने की। इस पर 22 जोड़ों ने एक-दूसरे को अपनाने की हामी भरी। जिन लोगों के रिश्ते तय हुए उन्हें सम्मेलन में मौजूद लोगों ने आशीर्वाद के साथ ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।  

रिश्ता जोड़ने वाला बड़ा होता है: सेठी
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंजाबी संगठन के प्रदेश संयोजक राम प्रकाश सेठी ने कहा कि रिश्ता तोड़ने वाले से बड़ा रिश्ता जोड़ने वाला होता है। अगर कोई टूटकर अलग हो जाता है, तो वह बेहद कमजोर हो जाता है। उन्होंने लड़कियों की हो रही कमी पर चिंता जताई। विशिष्ट अतिथि हरीश अनेजा ग्रुप की चेयरपर्सन रजनी अनेजा, अजंता स्वीष्ट हाउस के चेयरमैन रामऔतार आहूजा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। 
विज्ञापन


इनका रहा योगदान
परिचय कार्यक्रम महामंत्री सुनील लुनियाल, सीएल जुनेजा, इंदू सेठी ने संचालित किया। मंच का संचालन लोकेश कालड़ा ने किया। कार्यक्रम में मनीष अरोड़ा, राज कुमार अरोड़ा, कौशल सूरी, सत्यपाल अरोड़ा, वीरेंद्र अरोड़ा, जसवंत सिंह मदान, वंशी लाल सहगल, दर्शन लाल भाटिया, होशियार सिंह, योगराज गांधी, तिलक राज दुसेजा, सुरजीत अरोड़ा, सुरेंद्र जुनेजा, नीलम बत्रा, मधुवीणा अरोड़ा, अनीता लुनियाल, किरन जग्गी, गीता छाबड़ा, सुमन सरपाल, सोनिया सूरी, रजनी भसीम, नीलम कटियार, सतीश भसीन, किरन जग्गी, गीता छाबड़ा अािद का कार्यक्रम सफल बनाने में बेहद सहयोग रहा। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. त्रिलोक चंद अरोड़ा ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें