फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री दौड़ में पुनीत कश्यप ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन व एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से झांसी में यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे पुनीत कश्यप ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुनीत बीते दो वर्षों से अंतरराष्ट्रीय व एनआईएस कोच अजय कश्यप से निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले भी वे राष्ट्रीय स्तर की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन


पुनीत किसान परिवार से हैं और बचपन से ही भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देखते थे। इस लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने लंबे समय तक कड़ी मेहनत की, लेकिन उम्र सीमा पार हो जाने के कारण यह सपना अधूरा रह गया। बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खेल को ही अपनी पहचान बनाने का संकल्प लिया। पुनीत बताते हैं कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने का पूरा खर्च उन्हें स्वयं उठाना पड़ता है। यात्रा, रहने और प्रशिक्षण की व्यवस्था वे छोटी-बड़ी प्रतियोगिताओं से मिलने वाली इनामी राशि से करते हैं। आर्थिक चुनौतियों के बाद भी वह अभ्यास में कोई कमी नहीं छोड़ते और दिन-रात मेहनत करते हैं। पुनीत ने कहा कि पिता हर कठिन मोड़ पर उनका साथ देते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर आरएसओ चंचल मिश्रा, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर, कोच पंकज सतवीर यादव, संजय कुमार, योगेश, बलवंत, अरविंद राणा आदि ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें