फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संजयनगर में चार करोड़ से बढ़ेगी पंप हाउस की क्षमता

Mon, 28 Sep 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजयनगर व आसपास के इलाकों को जलभराव से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने पंप हाउस की क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। संजयनगर में चार करोड़ रुपये से पंप हाउस की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। काम नगर निगम के फंड से कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में संजयनगर स्थित पंप हाउस में 80 हॉर्सपावर का मोटर पंप लगा है। ज्यादा जलभराव होने पर इससे समय पर जल निकासी नहीं हो पाती है। इससे संजयनगर के साथ ही सिटी हार्ट और हजियापुर क्षेत्र के लोगों को जलभराव से जूझना पड़ता है। नगर निगम अब इस पंप हाउस की क्षमता बढ़ाकर 200 हॉर्सपावर करने जा रहा है। इसके बाद तेजी से जलनिकासी हो सकेगी और आसपास की पांच हजार आबादी को राहत मिलेगी।
वर्जन
पंप हाउस की कार्य क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। क्षमता बढ़ने के बाद बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था और बेहतर होगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें