फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार जिलों में गन्ना विभाग की 749 सड़कें बनाएगा लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोक निर्माण विभाग बरेली मंडल के चार जिलों में गन्ना विभाग की 749 सडकों का निर्माण कराएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से निर्देश मिल गए है। अभियंता एस्टीमेट तैयार कर रहे हैं। अगले दो महीने में निर्माण शुरू होने के आसार हैं। मुख्य अभियंता ने मंडल के सभी अधिशासी अभियंताओं को एस्टीमेट जल्द तैयार कर मंजूरी की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने दो साल पहले गन्ना विभाग की सभी सड़कों का निर्माण कराने के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए थे। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने सर्वेक्षण किया। दो साल में गन्ना विभाग से जुड़ी 219 सड़कों का निर्माण कराया है। अब 749 सड़कों का निर्माण और होना है। शासन ने प्राथमिकता के आधार पर निर्माण के आदेश दिए है।
मुख्य अभियंता अजय कुमार के मुताबिक बदायूं जिले में 83 बरेली में 348, पीलीभीत में 269 और शाहजहांपुर जिले में 268 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि गन्ना विभाग से जुड़ी सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी है। पांच साल की गारंटी के साथ सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। एस्टीमेट तैयार हो रहे हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें