फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: बरेली जिले में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे कारखाना

Wed, 03 Apr 2024 05:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि कि पीलीभीत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के बहेड़ी में 19 अप्रैल को और बरेली-आंवला निर्वाचन क्षेत्र में सात मई को मतदान है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। साथ ही कारखाना भी बंद रहेंगे। वहीं, अगले साप्ताहिक अवकाश पर मतदान के दिन अवकाश पर रहे श्रमिकों से कार्य न कराने का आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया है। मतदान के लिए अवकाश लेने वालों श्रमिकों से अवकाश के चलते अगर वेतन कटौती की जानकारी मिलेगी तो नियमानुसार कार्रवाई भी कारखाना संचालक के खिलाफ की जाएगी। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा है कि पीलीभीत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के बहेड़ी में 19 अप्रैल को और आंवला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के फरीदपुर, बिथरी चैनपुर, आंवला और बरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, बरेली, बरेली कैंट में मतदान सात मई को होगा। इस दिन यहां सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ताकि व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक प्रतिष्ठान, अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारी भी मतदान कर सकें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें